ताज़ा खबरपंजाब

किसानों ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर का किया घिराव, पुलिस बैरिकेड उखाड़े

जालंधर, 31 मार्च (कबीर सौंधी) : पंजाब हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर को 13 माह बाद किसानों के कब्जे से खाली करवाए जाने से नाराज किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) द्वारा आज जालंधर में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर का घिराव करने की कोशिश की गई। इस दौरान किसानों ने पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग उखाड़कर फेंक दी।

इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 12 बजे किसान तय समय के अनुसार मंत्री के घर की ओर बढ़ना शुरू हो गए थे। पुलिस ने किसानों के आने से पहले ही बैरिकेडिंग की हुई थी।

इस दौरान जब किसान आगे बढ़े तो उन्हें पुलिस ने बलपूर्वक रोकना चाहा, मगर पुलिस किसानों को रोकने में असफल रही। जिसके बाद किसानों ने मंत्री मोहिंदर भगत के घर के बाहर पहुंचकर धरना लगा दिया। किसानों का ये धरना करीब दोपहर तीन बजे तक चलेगा।

बलपूर्वक 13 महीने बाद हाईवे खुलवाए जाने से नाराज हैं किसान

बता दें कि किसानों द्वारा केंद्र सरकार से अपनी मांगो को लेकर 13 फरवरी 2024 को दिल्ली कूच का ऐलान किया था। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया। किसानों ने 4 बार दिल्ली कूच की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर किसानों को आगे नहीं बढ़ने दिया।

पिछले साल 21 फरवरी को टकराव के दौरान खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने पुरी तैयारी के साथ 19 मार्च को किसानों से हाईवे खाली करवा लिया। साथ ही किसानों द्वारा लगाए गए शेड सहित अन्य पक्के प्रबंध भी ध्वस्त कर दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button