ताज़ा खबरपंजाब

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन

जालंधर‌ 14 जनवरी(हरजिंदर सिंह) : भारत छोड़ो यात्रा दौरान कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया। जिससे कांग्रेस में शोक की लहर छा गई। बता दें कि संतोख सिंह चौधरी भारत छोड़ो यात्रा में शामिल थे। वह राहुल गांधी के काफिले के साथ साथ चल रहे थे। उसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद राहुल गांधी ने फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है। यह यात्रा आज लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। जिस दौरान यह घटना घट गई। करीब 8.45 पर उनकी तबियत बिगड़ी। जिसके बाद राहुल गांधी भी उनको देखने के लिए अस्पताल गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button