जम्मू-कश्मीरताज़ा खबर

कश्मीर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 5 जवान घायल व 2 की हालत गंभीर

जम्मू/कश्मीर, 04 मई (ब्यूरो) : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक वाहन सहित सुरक्षाबलों के काफिले पर गोलीबारी की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह हमला शाम को शशिधर के पास हुआ जब सुरक्षाबलों के वाहन जिले के सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप की ओर बढ़ रहे थे। इस हमले में पांच जवान घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि सेना और पुलिस के अतिरिक्त जवानों को इलाके में भेजा गया है और आतंकवादियों का पता लगाने तथा उन्हें मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button