ताज़ा खबरपंजाब

कंचन कुमारी बनी कांग्रेस महिला विंग की जिला अध्यक्ष

जालंधर 14 जनवरी (धर्मेंद्र सौंधी) : कंचन कुमारी को कांग्रेस की महिला विंग की जिला प्रधान बनाने पर कांग्रेस वर्करों में भारी उत्साह है। कांग्रेस की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बलबीर रानी सोढ़ी ने बताया कि कंचन कुमारी ने कांग्रेस पार्टी की कई सालों से सेवा की है और इसी का नतीजा है कि आज उनको महिला विंग की जिला प्रधान बनाया गया है।

साथ ही उन्होंने बताया कि उनको पूरी आशा है कि कंचन कुमारी पार्टी की नीतियों पर खरी उतरेंगी और इन चुनावों में जालंधर जिले के सभी उम्मीदवारों की जीत के लिए अच्छी भूमिका निभाएंगी। इस मौके पर पूर्व ज़िला अध्यक्ष डाक्टर जसलीन सेठी भी मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button