अंतरराष्ट्रीयताज़ा खबरफिल्मी समाचार

ऑस्ट्रेलिया में शो दौरान पंजाबी सिंगर Garry Sandhu पर हुआ हमला, स्टेज पर चढ़कर हमलावर ने पकड़ा गला

ऑस्ट्रेलिया, 18 नवंबर (ब्यूरो) : गैरी संधू पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर्स में शुमार हैं। उन्होंने अपने सॉन्ग्स से न सिर्फ देश ब्लकि विदेश में भी धूम मचाई है। वहीं, हाल ही में इस सिंगर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। स्टेज पर शो के दौरान गैरी संधू पर किसी शख्स हमला कर दिया। हालांकि, किसी तरह सिक्योरिटी में मौके को संभाला और युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। अब गैरी संधू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि, गैरी संधू पर ऑस्ट्रेलिया में एक शो के दौरान विवाद के बाद हमला किया गया। ऑडियंस में आए एक युवक ने उन्हें मारने की कोशिश की। आरोपी ने स्टेज पर चढ़कर सिंगर का गला पकड़ लिया। वहीं, मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस ने किसी तरह युवक को पकड़ लिया और धुनाई की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना पर अभी न तो कलाकार और न ही उनकी टीम की तरफ कोई बयान सामने आया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button