
लुधियाना 19 जून (ब्यूरो) : पंजाब में आज एक विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। लुधियाना में वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण और भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्त जैन स्कूल में तो आम आदमी पार्टी आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा परिवार के साथ गुरु नानक पब्लिक स्कूल में वोट करने पहुंचे। इस सीट पर कुल 1,75,469 मतदाता हैं, जिनके लिए 194 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नतीजे 23 जून को घोषित किए जाएंगे।
कांग्रेस ने आशु, AAP से संजीव अरोड़ा
लुधियाना की इस सीट से AAP ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा पर दांव खेला है। नाम की घोषणा के साथ ही अरोड़ा विकास कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाने लगे। कारोबारी होने के कारण वह उद्योगपतियों को रिझाते हुए भी नजर आए।
वहीं, कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट से आशु 2 बार विधायक रह चुके हैं। उनका इस हलके में काफी अच्छा प्रभाव था, लेकिन 2022 में AAP की लहर के आगे वह टिक नहीं पाए थे।आशु ने मालवा स्कूल में वोट डाला।
नतीजे 23 जून को घोषित किए जाएंगे
वहीं, भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता जैन स्कूल में तो आम आदमी पार्टी आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा परिवार के साथ गुरु नानक पब्लिक स्कूल में वोट करने पहुंचे। इस सीट पर कुल 1,75,469 मतदाता हैं, जिनके लिए 194 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नतीजे 23 जून को घोषित किए जाएंगे।
कांग्रेस ने आशु, AAP से संजीव अरोड़ा
लुधियाना की इस सीट से AAP ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा पर दांव खेला है। नाम की घोषणा के साथ ही अरोड़ा विकास कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाने लगे। कारोबारी होने के कारण वह उद्योगपतियों को रिझाते हुए भी नजर आए।
वहीं, कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट से आशु 2 बार विधायक रह चुके हैं। उनका इस हलके में काफी अच्छा प्रभाव था, लेकिन 2022 में AAP की लहर के आगे वह टिक नहीं पाए थे।
SAD से एडवोकेट घुम्मन प्रत्याशी
शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने यहां से अपनी साख बचाने के लिए एडवोकेट परउपकार सिंह घुम्मन को उम्मीदवार बनाया है। घुम्मन पेशे से वकील हैं। उन्होंने बच्ची दिलरोज का चर्चित केस लड़ा था और दिलरोज को जिंदा रेत में दफन करने वाली महिला को अदालत में फांसी की सजा दिलवाई थी। यह केस अब हाईकोर्ट में पहुंच चुका है।
भाजपा को जीवन गुप्ता से आस
उधर भारतीय जनता पार्टी ने लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में जीवन गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। जीवन गुप्ता दो बार प्रदेश भाजपा के महा सचिव रह चुके हैं। वह कार एसेसरीज और कार कारोबार के डीलर हैं। गुप्ता की बैकग्राउंड आरएसएस से है। उन्हें राजनीतिक में करीब 35 वर्ष हो चुके है।