ताज़ा खबरपंजाब

आप विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

जालंधर, 23 मई (धर्मेंद्र सौंधी) : पंजाब सतर्कता विभाग (विजिलेंस ब्यूरो) ने शुक्रवार को जालंधर केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा को नगर निगम के पूर्व सहायक नगर योजनाकार (एटीपी) सुखदेव वशिष्ठ से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया।

सतर्कता विभाग ने वशिष्ठ को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। विजिलेंस ब्यूरो ने अरोड़ा के खिलाफ फर्जी नगर निगम नोटिस, जबरन वसूली और डिजिटल घोटालों की शिकायतों के बाद शुक्रवार सुबह उनके घर पर छापा मारा और लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया।

विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी हालांकि चुप रहे, लेकिन आप ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर इस घटनाक्रम को पोस्ट किया, भगवंत मान सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है – आप के भीतर भी नहीं। ” अरोड़ा की सुरक्षा 10 दिन पहले वापस ले ली गयी थी। उनके पास 14 सुरक्षाकर्मी थे, जिन्हें सरकारी आदेश पर वापस ले लिया गया था। तब से उनके खिलाफ कार्रवाई की आशंका थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button