ताज़ा खबरपंजाब

अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल तनखैया करार : श्री अकाल तख्त साहिब जत्थेदार ने सुनाई धार्मिक सजा

अमृतसर, 30 अगस्त (साहिल गुप्ता) : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान की गई गलतियों को माफ करने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब से मांगी गई माफी पर अहम फैसला आया है। जहां, शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को धार्मिक सजा सुना दी गई है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने सुखबीर को तनखैया करार दे दिया है।

जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने कहा कि ”आज सचिव श्री अकाल तख्त साहिब में पंज सिंह साहिबों की बैठक हुई, जिसमें पंज सिंह साहिबों की सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रहते हुए कुछ ऐसे फैसले लिए जिससे पंथक की छवि को काफी नुकसान पहुंचा। सुखबीर बादल पर उनकी सरकार के वक्त डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम को माफी देने का आरोप भी शामिल है। जिसको लेकर ये सजा सुनाई गई है।

गौरतलब है कि सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ बागी गुट की ओर से दी गई शिकायत के बाद लगातार मांग की जा रही थी कि सुखबीर सिंह बादल को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाया जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button