ताज़ा खबरपंजाब

हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

शिमला, 10 दिसंबर (ब्यूरो) : कांग्रेस पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला,सह प्रभारी तजिंदर बिट्टू, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के राज्य पाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की,हिमाचल प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है।

इसके साथ ही प्रतिभा सिंह के समर्थक विधायक मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस संबंध में मुहर लगा दी गई है। रविवार को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस नेता शाम 7 बजे राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button