चंडीगढ़ताज़ा खबरपंजाब

पंजाब पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 52 पुलिसकर्मी बर्खास्त, काली भेड़ें बर्दाश्त नहीं : DGP गौरव यादव

चंडीगढ़, 19 फरवरी (ब्यूरो) : पंजाब पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के कर्मचारी शामिल हैं। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की सख्त नीति के तहत ये कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब पुलिस विभाग में काली भेड़ों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गौरव यादव ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है और इस अभियान को और तेज किया जाएगा। यह कदम पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों का हिस्सा है, जिससे राज्य में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button