ताज़ा खबरपंजाब

गुरुद्वारा साहिब में चली गोलियां, 1 की मौत 1 गायल, इलाके में दहशत का माहौल

अमलोह, 20 जुलाई (ब्यूरो) : अमलोह के गांव सालाना दुल्ला सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब में गोली चली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारा साहिब में भोग समारोह का आयोजन किया गया था।

जैसे ही भोग समारोह खत्म हुआ तभी गुरुद्वारा में गोली चली। जिसके कारण मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी और वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। गोली चलने से गुरुद्वारा में दहशत फैल गयी जिसके कारण लोग इधर उधर भागते दिखाई दिए।

घायल शख्स को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उसका ईलाज किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच की जा रही है। साथ ही गोली चलाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button