ताज़ा खबरपंजाब

सोशल मीडिया पर हुई CM मान की “बल्ले-बल्ले”

लुधियाना, 12 जनवरी (ब्यूरो) : पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर चल रहे राज्यभर के पी.सी.एस. अधिकारियों को वापस ड्यूटी पर बुलाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बुधवार सुबह दी गई घुड़की का असर बेशक दोपहर को हड़ताल खत्म होने के रूप में देखने को मिला लेकिन मान के इस कदम को सोशल मीडिया पर साहसिक फैसला बताकर यूजर्स ने मुख्यमंत्री द्वारा बरती गई सख्ती की जमकर तारीफ की मान ने अपने ट्विटर हैंडल के साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अधिकारियों को जारी की गई चिट्ठी पोस्ट की, यूजर्स की प्रक्रिया भी मुख्यमंत्री के पक्ष में आनी शुरू हो गई।

लोग आज सी.एम. के पक्ष में खुलकर कमैंट लिख रहे थे।मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को दी गई चेतावनी को लोग मास्टर स्ट्रोक मान रहे हैं। ट्विटर और फेसबुक पर लोगों ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्ती करने और उनकी नकेल कसने की बात भी कही। फेसबुक और ट्विटर यूजर्स ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के फैसले की तारीफ करते हुए भविष्य में भी ऐसे फैसले लेने और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।एक यूजर बलजीत सिंह ने लिखा-भगवंत मान जी यह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण समय है और इम्तिहान की घड़ी है। अगर यहां आप ढीले पड़ गए तो आम आदमी पार्टी हाशिए पर चली जाएगी। अगर सिविल सर्विस रूल में कोई तबदीली करनी है तो वह भी कर दी जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button