ताज़ा खबरपंजाब

पिछले दिनों जे.पी नगर में टाइल व्यापारी गगन अरोड़ा के साथ हुई लूट की वारदात सुलझाने पर कमल देव जोशी ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को (Token of Gratitude) दे कर जताया आभार

लूट के शिकार हुए गगन टाइल्ज़ के मलिक गगन अरोड़ा ने फूलो का गुलदस्ता दे कर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का जताया आभार

जालंधर (अमनदीप सिंह) : पिछले दिनों जालंधर के जेपी नगर में टाइल्स व्यापारी गगन अरोड़ा के साथ हुई लूट की वारदात सुलझाने पर गगन अरोड़ा व कमल देव जोशी (समाज सेवक) , हैरी बल व अश्वनी जोशी ने (Token of Gratitude) दे कर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का आभार जताया। बता दें कि 1 फरवरी को कुछ लुटेरों द्वारा गन प्वाइंट पर जेपी नगर में टाइल्स व्यापारी गगन अरोड़ा से 5 लाख 33 हजार रुपए की लूट को अंजाम दिया गया था। जिस पर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश अनुसार सी.आई.ए स्टाफ 1 के इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 11 फरवरी को इस वारदात को ट्रेस कर 3 आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया था। कमल देव जोशी ने शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा किए जा रहे सभी प्रयासों कि सराहना की और विशेष तौर पर सी.आई.ए स्टाफ 1 के इंचार्ज हरमिंदर सिंह का भी धन्यवाद प्रकट किया। इस मौके पर गगन अरोड़ा, हैरी बल , अश्वनी जोशी व कमल देव जोशी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button