ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास, PM मोदी ने वर्चुअली दी बड़ी सौगात, राज्‍यपाल पुरोहित भी रहे मौजूद

जालंधर, 26 फ़रवरी (कबीर सौंधी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत योजना के तहत देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने के अलावा 554 परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन कर दिया है। इसका कई जगह पर लाइव प्रसारण होना था। इसी क्रम में जालंधर में भी आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम रखा गया। जहां राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने करीब 20 मिनट भाषण दिया।

जहां मुख्य तौर पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरजन कालिया और पूर्व विधायक के डी भंडारी पहुंचे। सिटी रेलवे स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पंजाब के राज्यपाल पुरोहित, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, सांसद सुशील रिंकू, फिरोजपुर रेलवे डिवीजन के डीआरएम सहित अन्य नेता और अधिकारियों को शामिल होना था। मगर आप का कोई भी नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंचा।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा की आज बहुत ही खुशी की बात है कि जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जायेगा। बहुत ही अच्छे तरीके के साथ सारा काम किया जाएगा। भारत देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है और आने वाले सालों में भारत बहुत ही खूबसूरत देश बन जाएगा। किसानों के चल रहे धरने को लेकर कहां की यह मसला बातचीत से ही हल होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button