ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर के मशहूर ज्वैलर को पुलिस ने हैरोइन के साथ किया गिरफ्तार

जालंधर, 08 नवंबर (कबीर सौंधी) : जालंधर पुलिस ने छापा मारकर एक सुनार को गिरफ्तार किया है। यह सुनार ड्रग्स की तस्करी करता था। पुलिस ने पूछताछ में बताया कि वह अमृतसर से हैरोइन लाकर जालंधर में सप्लाई करता था।

जालंधर में मशहूर ज्वेलर को पुलिस ने हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इस ज्वैलर के पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि गहने बेचने की आड़ में उक्त ज्वेलर दुकान में हैरोइन की तस्करी करता था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जालंधर के सीआईए स्टाफ की पुलिस ने अवतार नगर में छापा मारकर गगन ज्वेलर्स के दुकानदार को हिरासत में लिया है। जिसके पास से हैरोइन बरामद हुई है।

आरोपी ने बताया कि वह हैरोइन अमृतसर के तस्करों से लाकर जालंधर में बेच रहा था। जिसका एक साथी टीवी मकैनिक बताया जा रहा है। जिसके बारे में पुलिस पता लगा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button