चंडीगढ़ताज़ा खबरपंजाब

कोहरे का अलर्ट ; हाईवे पर कम हुई Visibility, ठंड के कारण कम हुआ तापमान

चंडीगढ़, 10 दिसंबर (ब्यूरो) : पंजाब में अब एका-एक ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार को रात पूरे राज्य में फरीदकोट व फिरोजपुर जिला सबसे ठंडा रहा।दोनों ही जिलों में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।रात को जालंधर का तापमान 7.8 डिग्री रहा। इस बीच अन्य जिलों में भी कड़ाके की ठंड रही।आने वाले कुछ दिनों में बारिश के आसार हैं, जिससे राज्य में और ठंड बढ़ जाएगी।

फरीदकोट और फिरोजपुर में 5.2 डिग्री, मोगा में 5.5 डिग्री, गुरदासपुर 5.7 डिग्री, रूपनगर में 6.0 डिग्री, बरनाला 5.8 डिग्री, बठिंडा 5.9 डिग्री, गुरदासपुर में 5.7 डिग्री, लुधियाना में 8.4 डिग्री और अमृतसर में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।एक सप्ताह तक ओलावृष्टि और कोहरा पड़ने की संभावना है। 13 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य में कोहरे का अलर्ट

राज्य में ठंड बढ़ने के कारण एक दम से विजिबिलिटी कम हो गई है।कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों का काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है।विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है।वहीं, राज्य पुलिस ने भी हाईवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं।

सरकारी अस्पतालों में बढ़ी भीड़

बता दें कि ठंड बढ़ते ही राज्य में खांसी और जुकाम की शिकायतें भी एकदम से बढ़ गई है।राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और आम आदमी क्लिनिकों में भी खांसी जुकाम के काफी केस आ रहे हैं।डॉक्टरों के मुताबिक ये सिर्फ मौसम में आ रहे बदलाव के चलते हो रहा है। बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादातर ये बिमारी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button