ताज़ा खबरपंजाब

कांग्रेस पार्षद के बेटे पर छेड़खानी व रेप का आरोप, पुलिस थाने में शिकायत

जालंधर, 26 अप्रैल (कबीर सौंधी) : जालंधर के रामा मंडी पुलिस थाने में कांग्रेस पार्टी के एक काउंसलर के बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत है कि काउंसलर के बेटे ने पीजी में रह रही लड़की के साथ छेड़खानी की है। चर्चा यह भी है कि मामला लड़की के साथ रेप का है लेकिन अभी तक रामा मंडी थाने की पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

जानकारी के मुताबिक रामा मंडी इलाके में रह रही एक लड़की के साथ काउंसलर के बेटे ने छेड़खानी की उसके बाद जमकर लड़ाई हुई। कहा जा रहा है कि उक्त लड़की ने राम मंडी पुलिस थाने में काउंसलर के बेटे के खिलाफ बलात्कार की शिकायत की है।

मामले को दबाने की कोशिश

बताया जा रहा है कि लड़की राम मंडी में अकेली पीजी में रह रही है। वही मामला कांग्रेस के काउंसलर से जुड़े होने के कारण रात में पुलिस थाने में कई कांग्रेसी नेता पहुंचे, मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है।

इस मामले में जब संबंधित काउंसलर को फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि पीजी में कुछ लोगों की लड़ाई हुई थी, उसी को लेकर शिकायत की गई है। उन्होंने लड़की से छेड़खानी और रेप जैसी मामले को झूठा बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button