ताज़ा खबरपंजाब

कांग्रेस नेताओं का अस्तीफ़े देना, अनुसूचित जाती का मुख्यमंत्री बनने की नाराजगी साबित करता है : मोहिंदर भगत

जालंधर, 30 सितंबर (कबीर सौंधी) : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने बताया कि पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बने अभी कुछ दिन हुए है कि कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने अपने पद से अस्तीफा भी दे दिया है। इससे ये साबित होता है कि कांग्रेसी नेताओं को चरणजीत सिंह चन्नी का मुख्यमंत्री बनना बर्दास्त नहीं हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू का फर्ज बनता था कि अगर अनुसूचित जाती समाज से चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया है तो उनका साथ देते, लेकिन वह कुछ दिन भी बर्दाश्त नहीं कर पाए कि अपने पद से अस्तीफा दे दिया।

इसलिए कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित जाती को वोट बैंक समझकर उनका शोषण किया है। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी अनुसूचित जाती को दिल से साथ नहीं लगाया उनको तो कांग्रेस सरकार की साढ़े 4 साल की नाकामी को छुपाने के लिए चरणजीत सिंह चन्नी को आगे किया। लेकिन कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से नाखुश नजर आ रहे है। कांग्रेस नेताओं के अस्तीफ़े देने से यह बात तो स्पष्ट है कि वह मुख्यमंत्री का साथ नहीं देना चाहते। कांग्रेस सरकार से एससी वर्ग भले की आशा ना रखें। क्यूंकि कांग्रेस की आपसी कलह में ही ये जो सरकार के अंतिम 4 महीने बचे है ये भी ऐसे ही गुजर जाएंगे। इस अवसर पर पार्षद वीरेश मिंटू, प्रभदयाल जिला उपाध्यक्ष एससी मोर्चा ,रमेश महाजन उपाध्यक्ष ,बिट्टू उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button