क्राइमताज़ा खबरबिहार

प्रॉपर्टी डीलर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार, 31 जनवरी (ब्यूरो) : इस समय की बड़ी खबर बिहार से सामने आ रही है। खबर है कि बिहार के बेगूसराय में दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली है जिसमे प्रॉपर्टी डीलर बुरी तरफ से घायल हो गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिन दहाड़े अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून डाला। घटना लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र के बाघी की बताई जा रही है है। घायल प्रॉपर्टी डीलर की पहचान बाघी निवासी अमित कुमार के रूप में की गई है।

पीड़ित अमित कुमार

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर को तीन गोली मारी है। बताया जा रहा है कि अमित कुमार दोपहर अपने घर के बाहर खड़ा था। कभी मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। जिसमें तीन गोली अमित कुमार को लग गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button